फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीआर धान में नमी की मात्रा अधिक होने से खरीद नहीं हुई

Tue, 23 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। अनाज मंडी चीका में सोमवार को पीआर धान में नमी की मात्रा अधिक होने से सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। अधिकारियों ने कहा कि अनाज में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत की स्वीकार्य सीमा के मुकाबले 22-25 प्रतिशत दर्ज की जा रही है। पीआर धान की खरीद हैफेड ने शुरू की लेकिन एजेंसी को अभी तक राइस मिल आवंटित नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि यदि धान की आवक शुरू हो जाती है और एजेंसी समय पर राइस मिल आवंटित नहीं कर पाती है, तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पीआर धान की खरीद सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है, जबकि अन्य बासमती किस्मों की खरीद निजी व्यापारी करते हैं।
विज्ञापन


अनाज मंडी चीका में धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी प्रशासन द्वारा किसानों और मजदूरों के लिए खास व्यवस्था की गई है, जिसमें 10 रुपए में भरपेट भोजन की सस्ती कैंटीन, पीने के लिए ठंडा पानी, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ट्रैफिक मुक्त व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान जैसी सुविधाएं शामिल है। संवाद
विज्ञापन


अनाज मंडी में लगभग 1100 क्विंटल धान मंडी में आया है नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। -सतबीर राविश, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें