फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी ने लोगों को उलझाया : रणदीप

Tue, 04 Jul 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गठबंधन सरकार को असफल करार दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी यानि परिवार परेशान पत्र में उलझाकर रख रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने जिले की चारों विधानसभा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए। इसमें कैथल में तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए। मुख्यमंत्री और भाजपा के नुमाइंदों ने नौ सालों से जिले में एक भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट क्यों नहीं लगवाया।

रणदीप सुरजेवाला रविवार देर शाम वार्ड 29 में राजेश सैनी (जस्सी) व साथियों द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पीने के पानी के लिए वाटर वर्क्स लगवाए। लगभग 1100 सब मर्सिबल पंप शहर में लगवाए। इसके अलावा शहर के हर कोने में बूस्टिंग स्टेशन लगा रखे हैं, तीन सीवरेज की मशीन शहर को दी हैं। उन्होंने कहा कि पहले 15 दिन में हर सीवरेज की सफाई करते थे भाजपा के नौ साल के शासनकाल में किसी भी सीवरेज की सफाई क्यों नहीं हो पा रही। कांग्रेस की सरकार ने कैथल में दो सरकारी पॉलिटेकनिक कॉलेज एक चीका में श्री गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटेकनिक और दूसरा शेरगढ़ कैथल में भगवान परशुराम पॉलिटेकनिक कॉलेज बनाया। हर बात के लिए पोर्टल अनिवार्य कर रखा है। काम कोई करना नहीं सिर्फ लोगों को प्रोपर्टी आईडी, पीपीपी और पोर्टल में फंसा दो यही इनकी कार्यशैली है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, बहादुर सैनी, सोनू सेठ, बलबीर सैनी, राजेश सैनी, विजय सैनी, प्रोफेसर सी बी सैनी, भगत राम सैनी, बिल्लू सैनी, जोगिंद्र सैनी, कश्मीरी जोगी, पिरथी सैनी, कविराज शर्मा, मोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, महेश गोगिया, राहुल, गौरव, अनिल, सुनील सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें