फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तारों में आग लगने से नंदावाला में बिजली गुल

विज्ञापन
नंदा वाला कुआं वाला महोल्ला में खराब ​स्थिति में तारें।
विज्ञापन
पाई। गांव पाई के नंदावाला कुआं मोहल्ले में बिजली के तारों में अचानक लगी भीषण आग के बाद से क्षेत्र के लोग गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। आग लगने की घटना के बाद से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है जिससे भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों धीरज, सुमित और नरेश का कहना है कि पिछले 24 घंटे से बिजली न होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। रातभर लोग गर्मी और उमस के कारण ठीक से सो नहीं सके। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
ग्रामीण संजय, महावीर, रामकुमार और दिलबाग ने बताया कि आग की चपेट में आने से बिजली के मुख्य तार झुलस गए हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण तार कमजोर पड़ चुके हैं और उनकी मजबूती लगभग समाप्त हो गई है। लोगों का कहना है कि तार इस स्थिति में हैं कि वे कभी भी टूटकर नीचे गिर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि झुलसे हुए तार समय रहते नहीं बदले गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नए तार लगाए जाएं और बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।
उनका कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा बल्कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके तारों को बदलना जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कर राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें