फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में बिजली गुल

Sat, 22 Apr 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर के समय अचानक बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इस कारण यहां पर पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। एक तरफ ओपीडी कक्ष में जहां सभी कंप्यूटर बंद हो गए। वहीं दवा वितरण कक्ष में बिजली गुल होने के कारण दवाओं के वितरण का कार्य काफी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अस्पताल में आपूर्ति होने वाली केबल जल गई थी। इसे ठीक करने में ही बिजली कर्मियों को करीब दो घंटे का समय लग गया। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत एक्सरे न होने से हुई। यहां पर जिलेभर के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही अस्पताल में लगाई गई दोनों लिफ्ट भी बंद हो गई थी।
एक्सरे करवाने के लिए पहुंचे शहरवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचा था, लेकिन जब नंबर आया तो अचानक से बिजली गुल हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मामले पर अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने कहा कि गर्मी का मौसम है तो कुछ तकनीकी खामी आ गई थी। इसके तुरंत बाद ही जल्द समाधान करवा दिया गया था।
वहीं, बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि केबल जलने के कारण अस्पताल में कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई बाधित हुई थी। इसके बाद जल्द ही दूसरी केबल लगाकर बिजली की आपूर्ति शुरू करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें