फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोरोना टीके शून्य, 10 नए केस मिले

Sat, 22 Apr 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में कोरोना केस बढ़ रहे हैं लेकिन महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना टीके शून्य के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना के 10 नए केस मिले। इस कारण कोरोना से बचाव का टीका न लगने की स्थिति में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को आ रही है, जिन्हें दूसरे राज्य और विदेश में जाना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में कोविशील्ड पांच महीने से खत्म है जबकि को-वैक्सीन अप्रैल महीने की शुरुआत में खत्म हो चुकी हैं। इन दोनों वैक्सीन की आपूर्ति अभी तक जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचने की उम्मीद है।
संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हुई

जिले में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए केस मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 68 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना के कुल 419 सैंपल लिए गए जबकि अभी जिले में 464 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल पांच लाख 45 हजार 389 सैंपल लिए गए हैं जबकि इसमें से कुल 15 हजार 302 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उधर, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि केवल कैथल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी की वैक्सीन की दोनों डोज खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें