फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 264 स्थानों पर बिजली गुल दिनभर ट्रिपिंग से हुई परेशानी

Thu, 21 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में बुधवार को बिजली व्यवस्था बार-बार बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 264 स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई इलाकों में दिनभर छोटे-छोटे बिजली कट लगते रहे, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सबसे अधिक समस्या दोपहर के समय देखने को मिली, जब ट्रिपिंग और तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली बार-बार बाधित होती रही।

शहर की भगत सिंह कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, करनाल रोड, जींद रोड, मुख्य बाजार और जनकपुरी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। अधिकांश स्थानों पर पांच से 15 मिनट तक बिजली कट लगते रहे। अचानक बिजली गुल होने और सप्लाई बार-बार बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरी ओर फाल्ट होने पर विभाग की टीमें दिनभर फॉल्ट दूर करने और बिजली आपूर्ति सामान्य करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनबीर, रामफल, राजेश और सुभाष ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली कट लगते ही पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। रात के समय मच्छरों की समस्या और बढ़ जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बिजली निगम से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार फॉल्ट दूर करने के लिए टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

बिजली की 73 लाख यूनिट से ज्यादा हुई खपत

एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में बिजली की कुल खपत 73 लाख 2 हजार यूनिट दर्ज की गई। बढ़े हुए लोड का असर बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। ओवरलोड के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया, जिससे फ्यूज उड़ने की घटनाएं भी सामने आईं। तकनीकी खराबी और अधिक लोड के चलते कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें