फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भागल गांव में गड्ढे बन रहे हादसों का कारण

Fri, 05 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आदर्श गांव भागल में सीवरेज की लाइन से बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। गांव के भीतरी हिस्सों के अलावा चीका पेहवा रोड़ पर सीवरेज की लाइन से बने गड्ढों में अकसर वाहन फंस जाते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सीवरेज लाइन डालने वाले ठेकेदार ने लाइन बिछाने के बाद गड्डों का अच्छी तरह से मिट्टी से नहीं भरा। ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी से बरसात से ही गड्ढों की मिट्टी नीचे बैठ गई है और इन गड्ढों में अकसर लोग गिरकर घायल हो रहे है। गांव भागल में पिछले लगभग एक साल से सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद उन गढ्ढों को भरने के नाम पर खानापूर्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों इन्हीं गड्ढों में एक स्कूली बच्चों से भरी बस भी फंस गई थी और बच्चे घायल होने से बाल बाल बचे थे। आज भी पिहोवा-चीका मुख्य मार्ग पर भागल पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने इन्हीं गड्ढों के कारण एक बड़ा ट्रक पलटते पलटते बचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देश दिए जाएं कि लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को अच्छी प्रकार से भरा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें