राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौंवी से लेकर कक्षा बारहवीं तक की करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एंटी ड्रग्स, एचआईवी एड्स सहित कई विषयों पर पोस्टर बनाए गए।
प्राध्यापिका रजनी देवी, रीशु कांसल व सुनंदा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा निकिता ने प्रथम स्थान, कक्षा बाहरवीं की नेहा ने द्वितीय और कक्षा दसवीं की सिमरन व पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की कार्यकारी प्रिंसिपल सुनंदा खुराना ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए बहुत ज्ञानवर्धक होती है। प्रतियोगिता में छात्राओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है।
उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर और फिर जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा. सरोज महला, कमलेश गिरधर, रजनी देवी ने विशेष सहयोग दिया।