फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातक में दाखिले के लिए खुला पोर्टल, करें आवेदन

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार को पोर्टल खोल दिया है। पहले दिन जिले के कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। इनसे विद्यार्थियों को प्रवेश से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। जिले के 15 निजी व सरकारी कॉलेजों में कुल मिलाकर करीब 9,400 सीउपलब्ध हैं।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए चल रही इस प्रक्रिया में कॉलेज स्तर पर सीटवार विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 17 मई थी।

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि समय सीमा में सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए विभिन्न प्रवेश डेस्क एवं समितियों का गठन कर लिया गया है। स्टाफ रूम में बने हेल्प डेस्क से छात्र पाठ्यक्रम, विषय संयोजन एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी एवं विभिन्न विषयों की समितियों सहित संयोजकों की नियुक्ति रामकृष्ण हॉल में की गई है। पंजीकरण पूर्ण होते ही ये टीमें सक्रिय हो जाएंगी।
महिला महाविद्यालय कलायत में हेल्प डेस्क स्थापित

श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत के प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने बताया कि कॉलेज की कोर्स, सीट व फीस संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। नोडल अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राएं एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करें। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राएं आवेदन करते समय अपनी वरीयता अनुसार अधिकतम विषय समूहों का चयन करें।
विज्ञापन

बी.ए.
320

बी.कॉम
80

बी.ए. मैथ ऑनर्स
30
राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका में भी शुरू हुई प्रक्रिया

गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका में दाखिले के लिए 19 मई से पोर्टल खुल गया है। छात्राएं मनचाहे कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने बताया कि छात्राएं उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट से आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज की ओर से पोर्टल पर विभिन्न संकायों की जानकारी एवं विषय संयोजन अपलोड कर दिया गया है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटीएम व बीएएमसी संकाय अनुमोदित हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें