संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कॉलजों में दाखिला दाखिला लेने के लिए पोर्टल खुल गया है। इससे विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब वे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। विद्यार्थी अपना करियर बनाने के लिए अपने कोर्स का चयन कर रहे हैं। विद्यार्थी नई शिक्षा निति के शेड्यूल के अनुसार आवेदन कर रहे हैं। अपने कॉलेज का चयन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 02 जून लेकर 31 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। 25 जून तक विद्यार्थी कॉलेज में वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 26 जून तक विद्यार्थी आवेदन में त्रुटियां ठीक कर सकते हैं। 05 जून से 28 जून तक विद्यार्थियों की ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
पहली सूची दो जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। तीन जुलाई को प्रथम सूची में फाइनल नाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे। 04 जुलाई से 08 जुलाई तक प्रथम सूची में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
नौ जुलाई को द्वितीय मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 जुलाई को द्वितीय सूची में नाम फाइनल किए जाएंगे। 10 जुलाई से 12 जुलाई तक द्वितीय सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेज में फीस जमा करा सकेंगे। 15 जुलाई को ओपन काउंसलिंग होगी। 16 जुलाई को दोबारा से दोबारा से दाखिला पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 16 जुलाई से 22 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी 100 रुपये अतिरिक्त फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं।
-कॉलेज में दाखिले के लिए पोर्टला ओपन हो गया है। जो विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक है वह पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। किसी विद्यार्थी को दाखिले संबंधित जानकारी लेनी है तो कॉलेज में हेल्प डेस्ट से ले सकता है।
डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज कैथल।