फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे स्टेशन परिसर में बदहाल व्यवस्थाएं, यात्री परेशान

विज्ञापन
स्टेशन परिसर में मौजूद कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
कैथल। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर लगी कई कुर्सियां टूटी हुई हैं, पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है, प्लेटफॉर्म पर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है और शौचालय पर ताला लगा होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की कमी के कारण झेलनी पड़ रही है। जो आरओ लगा है उससे भी पानी धीरे आता है। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि बैठने के लिए पर्याप्त और सही हालत में कुर्सियां उपलब्ध नहीं हैं। कई कुर्सियां टूटी हुई हैं और इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।

यात्री राजेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में यात्रियों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ता है। इसके अलावा जहां पर पानी पीने का नल लगा है, वहां नल भी टेढ़ा है और वहां आसपास काई भी जमी हुई है। इससे पानी पीना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


यात्री सुनीता देवी ने कहा कि ट्रेन का इंतजार करते समय बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से काफी असुविधा होती है। स्टेशन परिसर में बना शौचालय भी बंद पड़ा है। ऐसे में महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। साथ ही परिसर में साफ सफाई का भी अभाव है।

यात्री विपिन ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर कई बार लावारिस कुत्ते घूमते नजर आते हैं। इससे छोटे बच्चों में डर का माहौल रहता है। कई बार कुत्ते यात्रियों के सामान को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। रेलवे प्रशासन को इन कुत्तों को यहां से हटाना चहिए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर निरीक्षण होना चाहिए।

स्टेशन परिसर में मौजूद कुत्ते। संवाद

स्टेशन परिसर में मौजूद कुत्ते। संवाद

स्टेशन परिसर में मौजूद कुत्ते। संवाद

स्टेशन परिसर में मौजूद कुत्ते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें