फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 2100 दीपकों से जगमगाएगा पूंडरीक तीर्थ

विज्ञापन
20-पूंडरी अधिकारियों व पार्षद के साथ चर्चा करते विधायक गोलन। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी। दीपावली के मौके पर ऐतिहासिक पूंडरीक तीर्थ भी अयोध्या की तरह दीयों से रोशन होगा। इसके लिए पशुधन विभाग के चेयरमैन व हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन ने विशेष तैयारियों के निर्देश दिए हैं। राम की नगरी अयोध्या की तर्ज पर अबकी यहां दीपोत्सव मनाने के लिए 2100 दीये लगाए जाएंगे। यह भी तय किया गया है कि आगे के वर्षों में हर साल दीयों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन

पूंडरीक तीर्थ का ऐतिहासिक महत्व है और इसका वर्णन न केवल प्राचीन ग्रंथों में मिलता है, बल्कि इसका इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा बताते हैं। लंबे समय से ये तीर्थ उपेक्षा का शिकार रहा और कई जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आस-पास के लोगों ने गंदगी भी डालनी शुरू कर दी थी। लोगों के मुताबिक, विधायक बनने के बाद रणधीर सिंह गोलन ने इस ऐतिहासिक तीर्थ के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। इन दिनों यहां काम तेजी से चल रहा है।
विधायक के निजी सचिव संजीव गामड़ी ने बताया कि पूंडरीक तीर्थ के जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ की एस्टीमेट भेजा गया था। इनमें सरकार से 4 करोड़ की पहले व हाल ही साढ़े चार करोड़ की ग्रांट आ चुकी है। शुक्रवार को विधायक ने पूंडरीक तीर्थ का दौरा कर वहां पर अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया। फिलहाल अबकी 2100 दीयों से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हर वर्ष दीयों की संख्या में इजाफा किया जाएगा और इस दीपोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि पवन सैनी, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि मनदीप गोलन, एमसी जयपाल सैनी, बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि नरेश मनचंदा, अनिल आर्र्य, कुलदीप सैनी, ईश्वर सिंह व निजी सचिव संजीव गामड़ी सहित नपा पूंडरी के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें