फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी क्षेत्र के गांवों में नाले-नालियां अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पंचायत चुनाव के दौरान शुक्रवार को नामांकन वापस करने व चुनाव चिह्न वितरित करने का दिन रहा। पूंडरी खंड में ब्लॉक समिति के 26 वार्ड हैं, जिनमें ब्लॉक समिति के सबसे अधिक 22 से 25 तक वार्ड अकेले गांव पाई से हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव पाई पूंडरी खंड के सबसे बड़े गांवों में शुमार होने के बावजूद विकास के मामले में वो हक नहीं हासिल कर पाया, जिसका हकदार था। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाताओं के हिसाब से भी गांव का कोई भी जनप्रतिनिधि सहीं मायनों में विकास नहीं करवा पाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव की पहचान कबड्डी व कुश्ती के लिए होती रही है, लेकिन आज पंचायत का नशे के खिलाफ अभियान न चलाने से गांव के दर्जन भर युवा मौत के आगोश में जा चुके हैं। किसी भी प्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अकेले पाई ही नहीं बल्कि इसी बेल्ट के गांवों करोड़ा, भाणा, हजवाना, पिलनी व जटेड़ी में भी विकास कार्य नहीं हो पाए।
बता दें कि पूंडरी हलका देहाती है। शहर व कस्बा पूंडरी ही है जबकि 14 हजार के लगभग मतदाताओं के बावजूद फतेहपुर गांव में पंचायत ही है। ग्रामीणों नीरज, संजय, रमेश व प्रदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि फतेहपुर में पिछले लगभग सात वर्ष से पिछली पंचायत ने कुछ कार्य नहीं किए। गांव की गलियां व नालियां गंदगी से अटी पड़ी रही। इतने वर्षों में में गलियों व नालियों की नाममात्र की सफाई हुई।
विज्ञापन

वैसे फतेहपुर गांव अव्वल शिक्षित गांवों में शुमार है। पूंडरी खंड के गांवों टं्योठा, मोहना, डुलियानी, सांच, डीग, हाबड़ी, बाकल, बरसाना, बुच्ची व रसीना के किसी भी प्रतिनिधि ने गांव में डेंगू के कहर के बाद भी फॉगिंग तक करवाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि पिछले लगभग दो वर्षों से सरपंचों व ब्लाक समिति सदस्यों को काम करने की पावर नहीं थी।
संदीप कश्यप का कहना है कि गलियों की साफ- सफाई नहीं हो रही है। नालियां कीचड़ से भरी हुई है। लोग पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। सफाई की तरफ ध्यान देने वाला ब्लॉक समिति प्रतिनिधि चुनेंगे।
विनोद शर्मा टं्योठा का कहना है कि स्वास्थ्य व शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। शिक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही प्रतिनिधि चुना जाएगा। गांव के बच्चे शिक्षा में पिछड़ रहे है। स्वास्थ्य की सुविधा भी गांव में नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पूंडरी खंड के ब्लॉक समिति के गांव-
वार्ड नंबर एक- फतेहपुर।
वार्ड नंबरदो- फतेहपुर।
वार्ड नंबर तीन- फतेहपुर, संगरोली।
वार्ड नंबर चार- डुलियानी, मोहना।
वार्ड नंबर पांच- टयोठा, दुसैन व जांबा।
वार्ड नंबर छह - टयोंठा व जांबा।
वार्ड नंबर सात- रसीना।
वार्ड नंबर आठ- सांच।
वार्ड नंबर नौ- बुच्ची, मन्नारेहड़ी।
वार्ड नंबर10- सिरसल।
वार्ड नंबर 11- सिरसल, बधनारा।
वार्ड नंबर 12- हाबड़ी।
वार्ड नंबर13- हाबड़ी।
वार्ड नंबर14 -डीग।
वार्ड नंबर -15 बाकल।
वार्ड नंबर 16- बरसाना।
वार्ड नंबर17- हजवाना।
वार्ड नंबर 18- करोड़ा।
वार्ड नंबर 19 करोड़ा।
वार्ड नंबर 20- करोड़ा, भाणा।
वार्ड नंबर 21 भाणा।
वार्ड नंबर 22 - पाई।
वार्ड नंबर 23 -पाई।
वार्ड नंबर 24- पाई।
वार्ड नंबर 25 -पाई
वार्ड नंबर 26 -पिलनी, खेड़ी सिकंदर व जटेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें