फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सूख रहे तालाब, पशुओं के लिए गहराया जल संकट

Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गर्मी के साथ ही क्षेत्र में पशुओं को पिलाने के पानी का भी गंभीर संकट पैदा हो रहा है। अधिकतर गांवों में तालाब ज्येष्ठ की गर्मी से पूर्व में ही सूख गए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के साथ-साथ पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी दर-दर भटकने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले तक भी नहरी पानी से ग्रामीण गांव के सामूहिक तालाबों को भर देते थे, जिससे गर्मी के प्रकोप के चलते भी पशुओं को पीने के पानी की समस्या नहीं आती थी। ग्रामीण मदन लाल, श्याम लाल, ओमप्रकाश, रघुवीर धर्मपाल, बलजीत सिंह, रामचंद्र, गुलाब, सेवा, कृष्ण कुमार ने मांग करते हुए कहा कि विभाग उचित कदम उठाकर उनके गांवों में पशुओं के पीने हेतु बनाए गए तालाबों को नहरी पेयजल से भरवाए ताकि ग्रामीणों को अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए दर-दर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें