फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन सडक़ दुर्घटनाओं में पांच घायल

Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव दीवाल निवासी भजन सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि नौ अप्रैल को वह अपने बेटे अश्वनी के साथ बाइक पर सवार होकर चंदाना गेट कैथल पर घर का सामान लेने के लिए आया था। सामान लेने के बाद जब वे दोनों ओम प्रभा जैन मार्केट से बाहर निकले तो एक पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। साइड में एक अन्य महिला जा रही थी। आरोपी उसे व उक्त महिला को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इससे वे दोनों घायल हो गए। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव रसूलपुर गामड़ी निवासी मंगत राम ने सदर थाना में शिकायत दी कि 12 अप्रैल को वह उसकी ससुराल ढांड से मोटरसाइकिल सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव डोहर के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। पूछताछ करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम डोहर निवासी हर्ष बताया। मौके पर लोगों को आता देख आरोपी हर्ष ट्रैक्टर लेकर वहां से चला गया। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में गांव भालंग निवासी दर्शन ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 12 अप्रैल को वह अपने खेत से गेहूं कटवाकर ट्रैक्टर-ट्राली में लोड करके कलायत अनाज मंडी में जा रहा था। उसके साथ गांव का ही बलजिंद्र भी था। जब वे कलासर गांव के पास पहुंचे तो एक डंपर चालक ने तेजगति व लापरवाही से डंपर चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। वे दोनों घायल हो गए। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें