फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण एक्यूआई 356 के पार

विज्ञापन
सुबह के समय ग्योंग गांव के खेतों में छाई धुंध का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कैथल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 पर पहुंच गया। इससे हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था, यानी 24 घंटे में इसमें 46 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फसल अवशेष जलाने की लोकेशन भी सामने आने लगी हैं। इसे प्रदूषण बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है। अब तक विभाग को सात लोकेशन मिल चुकी हैं। मंगलवार को पराली जलाने की दो नई लोकेशन देवबन और भाणा गांव में सामने आई हैं।
दोनों स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि बुधवार को संबंधित टीमों की जांच के बाद ही हो सकेगी। इससे पहले सामने आई पांच लोकेशन में से तीन स्थानों पर जांच के दौरान आग लगने की घटना मिली थी।
विज्ञापन

मटौर और नागल में भी जांच के दौरान पराली जलाने की पुष्टि नहीं हुई थी। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि नवंबर में ठंड अपना असर दिखाएगी और तापमान में गिरावट आएगी।

सुबह के समय ग्योंग गांव के खेतों में छाई धुंध का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें