फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पालिका उप प्रधान पद पर सियासत तेज

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
52: कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के समक्ष उप प्रधान पद चुनाव को लेकर बैठक करते पार्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत नगर पालिका में उप प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका के कुल 16 पार्षदों में से 15 पार्षद दो अलग-अलग खेमों में बंट गए हैं, जबकि एक पार्षद ने अब तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस बीच, कभी भी उप प्रधान चुनाव की घोषणा हो सकती है।

लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित एक बैठक में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रीतम कौलेखां की उपस्थिति में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में वार्ड-1 से पार्षद व एमएससी छात्रा कुमारी रेणू धानियां के नाम का उप प्रधान पद के लिए नौ पार्षदों ने प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


समर्थक पार्षदों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार कलायत से एक बेटी रिकॉर्ड मतों से पार्षद बनी है और यह अवसर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को बल देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी और अब इसे आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद, मंत्री, विधायक एवं भाजपा संगठन कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान पार्षद स्थिति और समीकरण

कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने जानकारी दी कि एक खेमे में 9 पार्षद हैं, जबकि दूसरे में 6। एक पार्षद ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि दूसरे खेमे की ओर से उप प्रधान के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा उप प्रधान चुनाव के माध्यम से सभी वर्गों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना चाहती है। उन्होंने पार्षदों से संवाद के दौरान समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि नगर विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए उप प्रधान पद के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें