फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधानसभा चुनाव की घोषणा से चढ़ा सियासी पारा

Sat, 17 Aug 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के करीब ढाई महीने के बाद अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए आगामी एक अक्तूबर को मतदान होना तय हुआ है। चार अक्तूबर को मतगणना के बाद प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा।

इसी कड़ी में जिले की एक आरक्षित सीट सहित चार विधानसभा सीटों पर नए विधायक बनाने के लिए चुनाव करवाया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में आठ लाख 11 हजार 626 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला दिव्यांग और युवा बूथ बनाया गया है। जिले को वोटरों में 18 हजार से अधिक युवा वोटर भी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में माहौल बदल चुका है। जैसे ही आचार संहिता लगी तो शहर में जिला प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद की ओर से राजनेताओं के प्रचार सामग्री के फ्लैक्स भी उतारना शुरू कर दिए। अब जिले में राजनीतिक माहौल पर मतदान से लेकर मतगणना तक चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। हर गतिविधि पर भी चुनाव आयोग अपनी नजर रखेगा। वहीं, इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के आठ लाख 11 हजार 623 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 हजार से अधिक मतदाता युवा रहेंगे। इसके साथ ही जिले में 80 साल से अधिक आयु के 20 हजार मतदाता हैं।

गौतलब है कि वर्ष 2019 में जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो भाजपा, एक निर्दलीय और एक जजपा पार्टी ने जीती थी। गुहला आरक्षित सीट से जजपा के ईश्वर सिंह, पूंडरी से निर्दलीय रणधीर गोलन, कलायत भाजपा की कमलेश ढांडा और कैथल से विधायक लीला राम ने कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सुरजेवाला को हराया था। इस बार पूरे जिले की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। आप के साथ जजपा भी कमर कसे हुए हैं।

जहां तक पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिले भर में 797 बूथों पर वोट डाले गए थे। आंकड़ों के अनुसार, तब सात लाख 62 हजार से 867 मतदाताओं में से 73.72 प्रतिशत ने वोट डाले थे। इसमें कैथल विधानसभा में 77.79 प्रतिशत, गुहला में 73.23 प्रतिशत, कलायत में 75.20 प्रतिशत और पूंडरी में करीब 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले वर्ष 2014 में जिले भर में 83.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें गुहला में 80.97 प्रतिशत, कलायत में 82.51 प्रतिशत, पूंडरी 82.82 व कैथल विधानसभा सीट पर 84.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा कैथल तो सबसे कम गुहला विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। 6 लाख 94 हजार 252 मतदाताओं में से 5 लाख 74 हजार 520 मतदाताओं ने मतदान किया था।

वहीं इस लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक कैथल विधानसभा क्षेत्र में 68.5, गुहला-चीका में 65.1, कलायत में 65.0 और सबसे कम पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 60.8 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले में 100 वर्ष से अधिक के 420 मतदाता
100 वर्ष से अधिक आयु के 420 मतदाता हैं, जो लोकतंत्र इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। आचार संहिता लगने के तुरंत बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों काे दिशा-निर्दश जारी किए। डीआईपीआरओ कार्यालय में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष स्थापित होगा, जो प्रचार प्रसार साधनों पर निरंतर नजर रखेगा। सभी एआरओ नजर बनाए रखें।

कैथल जिले में मतदाताओं का ब्योरा
विधानसभा क्षेत्र
पुरुष
महिला
थर्ड जेंडर
80 से अधिक
100 से अधिक दिव्यांग युवा

गुहला 100124
91168
07
5080
128
1687
4087

कलायत 113034
99695
02
5190
75
21
4299

कैथल
113956
102929
00
4486
48
2238
4487

पूंडरी
100800
89906
02
6097
169
1505
3597
मतदाताओं की संख्या
गुहला 191299

कलायत 212731

कैथल 216885

पूंडरी 190708
पिछले विधानसभा चुनाव में ये रहा था परिणाम
वर्ष 2019 में हुए चुनाव में कैथल में भाजपा के उम्मीदवार लीला राम ने कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सुरजेवाला को 567 वोट, गुहला आरक्षित सीट से जजपा पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर सिंह ने कांग्रेस के दिल्लू राम बाजीगर को 4574 वोट, कलायत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा ने जयप्रकाश उर्फ जेपी को 8974 वोटों से हराया था। इसके साथ ही पूंडरी में निर्दलीय रणधीर गोलन ने 12 हजार 854 ने कांग्रेस के सतबीर भाणा को हराया था।

...और डीसी, एडीसी एसडीएम और एसपी के हुए तबादले
कैथल। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने शुक्रवार को डीसी, एडीसी, एसपी और एसडीएम का तबादला कर दिया। आदेश के अनुसार सिरसा के एडीसी डॉ. विवेक भारती को कैथल का डीसी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एडीसी सी जया श्रद्धा का भी स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर दीपक बाबुल कारवा नए एडीसी होंगे। दीपक बाबुल अभी तक महेंद्रगढ़ में तैनात थे। एसडीएम ब्रह्मप्रकाश के स्थान पर अब अजय सिंह नए एसडीएम होंगे। इसी क्रम में बतौर संपदा अधिकारी एचएसपी वकील अहमद को तैनाती मिली है। इसी प्रकार एसपी उपासना का भी तबादला हो गया है। उनकी जगह राजेश कालिया बतौर नए एसपी पदभार संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें