फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव की घोषणा के बाद सियासी दलों ने कसी कमर

Sat, 17 Aug 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक प्रमुखों ने कमर कस ली है। सत्तारूढ़ भाजपा ने जहां चुनाव फिर से जीतने का दावा किया है वहीं विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे कर साफ कर दिया है कि राजनीतिक संघर्ष में वे भी जीतने के लिए जुट गए हैं।
भाजपा चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी

भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से किए गए जन कल्याणकारी कार्याें को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे। पूर्ण विश्वास है कि तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जिले की चारों विधानसभा सीटें हम जीतेंगे। -मुनीष कठवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष, कैथल।
विज्ञापन


गठबंधन दमदार मजबूती से लड़ेंगे

इनेलो और बसपा में गठबंधन हुआ है। ऐसे में विस चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और गठबंधन की सरकार बनेगी। अभी दोनों पार्टियों की संयुक्त रुप से पूरे हरियाणा में लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही हैं। अल्पमत की फजीहत से बचने के लिए चुनाव की घोषणा करवाई गई है क्योंकि 12 सितंबर तक अल्पमत के लिए सदन की बैठक बुलाई जा सकती थी। - रामपाल माजरा, प्रदेशाध्यक्ष, इनेलो।
विज्ञापन


सभी तैयारी पूरी कर ली है आप ने

विधानसभा चुनाव के लिए आप ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। राज्य की सभी 90 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। अभी किसी भी पार्टी से गठबंधन के संबंध में अभी तक कोई बातचीत नहीं है। यदि भविष्य में ऐसी कोई बात सामने आती है तो उसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

- गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, आप जिलाध्यक्ष, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें