फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार अभियान में झोंकी प्रत्याशियों ने ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। जिले भर में अभी तक राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने 197 अनुमति प्रशासन से ली हैं। जिसमें प्रचार के लिए रैली, जनसभाएं, हेलीकाप्टर के आने सहित अन्य प्रकार की अनुमति शामिल हैं। पार्टी के तौर पर भाजपा ने सबसे अधिक 43 अनुमति लीं हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 43 अनुमति प्रशासन से सुविधा एप्प के माध्यम से लीं हैं। अभी तक जिले में 10 पार्टियों को हेलीकाप्टर से प्रचार के लिए आने वाले नेताओं की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सुविधा पोर्टल से दी जा रही है अनुमति
निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सुविधा एप्प बनाया है। जिसके माध्यम से उम्मीदवार व उनके समर्थकों को प्रचार व अन्य गतिविधियों के लिए अनुमति दी जा रही है। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन देने होते हैं। हालांकि सुविधा पोर्टल चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमति ऑनलाइन लेने के लिए बनाया गया है, लेकिन जिस पार्टी के प्रत्याशी या समर्थक चुनाव प्रचार के लिए ऑफलाइन अनुमति ले रहे हैं, उनका डाटा भी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है ताकि उनका रिकॉर्ड रखा जा सके।
चुनाव प्रचार के लिए जिले के चारों ब्लॉकों में तुलना करें तो पूंडरी से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। पूंडरी में सभी पार्टियों के प्रत्याशी जिनमें निर्दलीय भी शामिल हैं, अब तक पोर्टल पर 64 अनुमति ली जा चुकी हैं। उसके बाद नंबर कैथल का आता है, जहां से सुरजेवाल व लीला राम के चलते यह सीट हॉट बनी हुई है। यहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने 59 अनुमति मांगी है। ऐसे ही कलायत में 47 लोगों ने पोर्टल के जरिये अनुमति ली हैं। गुहला विस के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अब तक सबसे कम कुल 27 ने अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में रैली की जगह की अनुमति लेना, बाइक से प्रचार, अन्य वाहनों से प्रचार, लाउडस्पीकर, पार्टी का कार्यालय खोलना व अन्य तरीके शामिल हैं। जिले के चारों ब्लॉकों में अब तक प्रचार के दौरान हेलिपैड व हेलिकॉप्टर के लिए 12 प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पोर्टल पर अनुमति मांगी है। इनमें से 10 को स्वीकृति दी गई है। एक को रिजेक्ट किया गया है और एक को कैंसल किया गया है। लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए पोर्टल पर केवल दो आवेदन किए गए हैं और दोनों को स्वीकृति मिल गई है।
34 आवेदन अस्थाई कार्यालयों के लिए:-पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने के लिए 34 आवेदन आए हैं और उनमें से 33 को स्वीकृति मिली है। मीटिंग-रैली और लाउडस्पीकर के लिए 24 में से सभी आवेदन स्वीकृत हैं। वाहनों की अनुमति के लिए 30 में से सभी को स्वीकृति मिली है। ऐसे ही वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार की अनुमति के लिए 85 आवेदन आए, जिनमें से 81 को स्वीकृति मिली है।
निर्दलीय उम्मीदवारों और भाजपा के समर्थकों के आवेदन ज्यादा :-प्रचार के लिए पोर्टल पर अनुमति लेने के निर्दलीय और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के आवेदन सबसे ज्यादा हैं। निर्दलीय और भाजपा दोनों ने 43-43 आवेदन विभिन्न तरीकों से प्रचार की अनुमति के लिए पोर्टल पर किए हैं। कांग्रेस ने 21, जजपा ने 19, सर्वहित पार्टी ने 18 व बसपा ने सात आवेदन किए हैं। आप पार्टी ने चार, कम्युनिस्ट पार्टी ने चार, इनेलो ने चार व लोसुपा ने चार आवेदन किए हैं। कुछ अन्य प्रत्याशियों और समर्थकों ने भी पोर्टल पर आवेदन किए हैं।
सीटीएम सुरेश राविश ने बताया कि जैसे ही प्रत्याशियों के आवेदन आते हैं, उस पर विचार करके नियमानुसार जांच करके अनुमति दी जाती है। सुविधा एप्प से प्रत्याशियों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें