फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे नहीं आई बिजली तो फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी कालोनी सहित आस-पास के क्षेत्र में 20 घंटे बिजली गुल रहने से वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने एकत्रित होकर नेशनल हाइवे पर करनाल रोड बाईपास चौक से पीछे जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के एसडीओ व डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे जाम के दौरान एंबुलेंस गाड़ी को ही निकलने दिया, सभी वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार रात तक जब बिजली नहीं आई और निगम अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो लोगों ने अंबाला-हिसार मार्ग पर करनाल रोड बाईपास से पहले जाम लगा दिया। लंबे समय बाद जब प्रशासन नहीं आया तो बुजुर्गों ने वहीं हुक्का लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दलबीर सिंह, ईश्वर सिंह, धर्मपाल, दलबीर सिंह, जगररूप सिंह, सरतो, वनसिका, राधिका, सुशीला, सुदेश, रेखा, नीलम, बाली, सोमनाथ सहित शहरवासी बलजीत सिंह मौर ने बताया कि रात किसी कारण से कालोनी में बिजली चली गई। पूरी रात नहीं आई जिसके बाद विभाग के एसडीओ, एसई के पास पर्सनल नंबर तथा सरकारी नंबर से इस बारे मेें सूचना दी गई। बावजूद इसके कोई विभाग की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। यहां तक कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते जिससे शहरवासियों को मजबूरन सड़कों पर आना पड़ा। वहीं कालोनी वासी रणधीर ने बताया कि सुबह समस्या के बारे विभागीय अधिकारियों को फोन किया था। जहां ये कहकर टाल दिया कि बिजली दो दिन में ठीक होगी। उन्होंने कहा कि घरों में पीने का पानी भी नहीं है। अगर एक बार भी किसी कारण से बिल न भरा जाए तो बहुत ज्यादा जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन अब प्रशासन यहां आकर नहीं देखता कि लोगों की क्या समस्या है। पार्षद के पास भी समस्या को लेकर सूचना दी गई थी। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जिस कारण मजबूरन जाम लगाना पड़ा।
सूचना मिलते ही पार्षद और एसडीओ मौके पर पहुंचे- जाम की सूचना मिलते ही पार्षद गौरव ढुल और एसडीओ राहुल और सिविल लाइन एसएचओ रामकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहरवासियों को जाम खुलवाने को कहा, लेकिन शहरवासी नहीं मानें और कहा कि जब तक कालोनी में बिजली नही आती तब तक जाम नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

कालोनी में बिजली आएगी तभी यहां से जाऊंगा- बिजली विभाग के एसडीओ राहुल ने बताया कि रात 12 बजे से एक ट्रक की टक्कर से चार खंभे टूट गए थे। जिसकी वजह से कालोनी में बिजली बाधित हो गई थी। ठेकेदार से कहकर चार खंभो को बदलवा दिया है। शाम को कालोनी में लाइट आ जाएगी। लाइट आने के बाद ही यहां से जाऊंगा।
अंकल नहाने के लिए पानी नहीं है स्कूल कैसे जाएं - उज्जवल, परमजीत, जतिन, अलवर, आशिस, सनक्षम, योगेश ने बताया कि एक नहाने के लिए पानी नहीं है दूसरा मच्छर काट रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है। बच्चों ने बताया कि अंकल बिना नहाएं सुबह स्कूल में कैसे जाएंगे।
पब्लिक हेल्प नंबर पर भी नहीं हुई कोई प्रतिक्रिया -शहरवासी शमशेर सिंह ने बताया कि डीसी मैडम ने पब्लिक समस्या को लेकर हेल्प नंबर जारी किया हुआ है। उस पर भी शिकायत दे चूके है। कोई समाधान नहीं हो रहा।
तीन घंटे बाद प्रशासन ने खुलवाया जाम - लगातार दो घंटे जाम के बाद डीएसपी कुलविंद्र व तहसीलदार ईश्वर सिंह ने शहरवासियों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
पार्षद गौरव ढुल ने बताया कि उनके पास कालोनीवासियों की बिजली की समस्या को लेकर फोन आया था। उन्होंने बिलजी विभाग के एसडीओ को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें