कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माक्र्सवादी) के राज्य सचिव ने कैथल के भाजपा विधायक लीला राम के बयान को भड़काऊ बताते हुए कार्रवार्ठ की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वे यह कहते हुए कि यह महात्मा गांधी और नेहरू का देश नहीं बल्कि मोदी और अमित शाह का देश है। उनके इशारे भर से हम एक घंटे में एक समुदाय विशेष का सफाया कर सकते हैं। एक जनप्रतिनिधि के द्वारा इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक है। उनका यह बयान संविधान के विरुद्ध है।
इस संबंध में विधायक लीला राम ने कहा कि उनके ब्यान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उनका मतलब पाकिस्तान द्वारा भारत को लेकर की जा रही बयानबाजी को लेकर और पाकिस्तान के खिलाफ ही बयान दिया है। आतंकवाद को लेकर बात कही थी, लेकिन उसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। भारत में रह रहे देश के किसी भी नागरिक के संबंध में उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं की।