फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन संरकार की न कोई नीति न काम करने की नीयत : रणदीप सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा और हरियाणा में गठबंधन की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार की न तो कोई नीति है और न काम करने की नीयत है। हाल यह है कि लगभग चार लाख श्रमिक खाली हो गए हैं और 500 से अधिक फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। हरियाणा में हर रोज हत्या-डकैती-अपहरण की खबरें लोगों को विचलित कर रही हैं। दूसरी ओर गठबंधन दल अपने-अपने राजनीतिक हित साधने में हैं। स्थिति यह है कि
विज्ञापन

भाजपा-जजपा सरकार में सिर्फ मलाईदार महकमे हथियाने की जोर आजमाइश चल रही है। देश में हर तरफ आर्थिक मंदी के हालात हैं। विदेशों से दाल आयात की जा रही है और कहा जा रहा है कि कुछ गलत नहीं है। अर्थव्यवस्था में कुछ भी सही नहीं है, बीजेपी सत्ता के नशे में चूर है।
टेलीकॉम व्यवसाय में वोडाफोन घाटे में है, एयरटेल घाटे में है, बीएसएनएल और एमटीएनएल बन्दी के कगार पर है। इसके अलावा बीपीसीएल घाटे में है, एसएआईएल घाटे में है, एचएएल को घाटे में लाने की कोशिश जारी है, एयर इंडिया भी बिकने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कैथल के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें