संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नामांकन जमा करवाने से एक दिन पहले कलायत में राजनीतिक गहमागहमी रही। यहां दो-दो सांसद व एक पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने रहे। नामांकन से पूर्व भाजपा, आम आदमी पार्टी और जयप्रकाश जेपी ने जनसभाएं कीं।
भाजपा, आम आदमी पार्टी, जेपी व अनीता ढुल बड़सीकरी ने रोड शो निकाले गए। दिन भर सड़कों पर विभिन्न नेताओं के निकाले गए रोड शो से ट्रैफिक पूरी तरह से जाम रहा। कलायत विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से कमलेश ढांडा ने तथा उनके कवरिंग कैंडिडेट के रूप में तुषार ढांडा ने नामांकन किया।
आप से अनुराग ढांडा ने तथा कवरिंग प्रत्याशी के रूप में ज्योति ने नामांकन किया। साथ ही विकास सहारन, सुमित कुमार, सलिंद्र तथा दीपक कुमार ने कलायत विधानसभा से अपना पर्चा भरा।