फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव की घोषणा के बाद गरमाया सियासी माहौल

Sun, 17 Mar 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में लोकसभा चुनाव 25 मई को होगा। कैथल में इस बार आठ लाख 11 हजार 626 मतदाता हैं। इनके लिए 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला दिव्यांग और युवा बूथ बनाया गया है। जिले को वोटरों में 16 हजार से ज्यादा युवा वोटर भी हैं।

अभी प्रदेश में चुनाव होने के लिए करीब सवा महीने का समय है परंतु अब चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में माहौल बदल चुका है। जैसे ही आचार संहिता लगी तो शहर में जिला प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद की ओर से राजनेताओं के प्रचार सामग्री के फ्लैक्स भी उतार दिए गए।
विज्ञापन


अब जिले में राजनीतिक माहौल पर मतदान से लेकर मतगणना तक चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। हर गतिविधि पर भी चुनाव आयोग अपनी नजर रखेगा। वहीं, इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के आठ लाख 11 हजार 623 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 16 हजार से अधिक मतदाता युवा रहेंगे। इसके साथ ही जिले में 80 साल से अधिक आयु के 20 हजार मतदाता हैं।

उधर, 100 वर्ष से अधिक आयु के 420 मतदाता हैं, जो लोकतंत्र इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। आचार संहिता लगने के तुरंत बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।

इस दौरान डीसी ने कहा कि 25 मई को लोकसभा के चुनाव होंगे। सभी संबंधित अधिकारी दिए गए कार्यों को समयबद्ध करना सुनिश्चित करें। डीआईपीआरओ कार्यालय में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष स्थापित होगा, जो प्रचार प्रसार साधनों पर निरंतर नजर रखेगा। सभी एआरओ नजर बनाए रखें।

इस अवसर पर एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार व सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
पत्र सौंपे पर पूरी न हुईं मांग

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले कैथल जिले में कैथल-पटियाला रेल मार्ग, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग का दोहरीकरण और कई नई ट्रेनों का संचालन करने का मुख्य मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति सांसद व वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सैनी को कई बार मांग पत्र सौंप चुकी है, लेकिन इसमें एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि कैथल में एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। - सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल।

खूब कराए विकास कार्य

सांसद व वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कार्यकाल में काफी रिकॉर्ड कार्य किए हैं। इसके तहत छोटे से लेकर लेकर बड़े स्तर पर काफी विकास कार्य उनकी ओर से करवाएं हैं। उनके कार्यकाल में जहां राजस्थान के राजगढ़ से चंडीगढ़ नेशनल हाइवे 152 और महेंद्रगढ़-नारनौल से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 डी की सौगात मिली है। वहीं, एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। चुनाव में विकास के लिए लोग भाजपा पर ही विश्वास जताएंगे। - अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष, भाजपा, कैथल।

कुछ नहीं मिला 10 साल में

भाजपा सरकार की ओर से कैथल जिले के लोगों को कोई नई परियोजना नहीं मिल पाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई नई परियोजना नहीं मिल पाई है। सांसद अपने कार्यकाल में कैथल में कई बार आए तो हैं, लेकिन वह परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं करने नहीं आए। बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए थे। विकास के नाम पर जनता को मूर्ख बनाया गया। इसके अलावा पोर्टल के नाम पर जनता परेशान हो रही है। -रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता
अबकी 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

इस बार निर्वाचन आयोग ने 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए प्रशासन मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। लोगों को मतदान के लिए ईवीएम की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस बार 75 प्रतिशत मतदान केंद्र का लक्ष्य रखा गया है।
साल 2019 में 73.28 प्रतिशत हुआ था मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया था। इस बार निर्वाचन आयोग की तरफ से हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला, दिव्यांग व युवा बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर कर्मचारी महिलाएंं रहेंगी इसी प्रकार दिव्यांग जनों के लिए भी जो बूथ बनेगा, उस पर भी सभी कर्मचारी दिव्यांग ही होंगे, जो डयूटी करेंगे। इस प्रकार युवा बूथ भी हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। साल 2019 में चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों की संंख्या 795 थी वहीं अबकी 807 मतदान केंद्र रहेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी करें चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां चुनावी प्रक्रिया में लगाई गई है, वे सभी चुनाव आयोग की हिदायतों की पालन करते हुए गंभीरता और ईमानदारी से कार्य करें। जिला में प्रचार सामग्री को संबंधित विभाग हटाना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से समूची चुनावी प्रक्रिया में काम करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा। लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत पवार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें