फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्य बाजार में गलत पार्किंग पर पुलिस सख्त, कल से काटे जाएंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए थाना प्रभारी मुकेश रानी ने पुलिस टीम के साथ बाजार का दौरा किया। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों का जायजा लेते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। स्पष्ट किया कि पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ मंगलवार से चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में कई बैंक, स्कूल, बीडीपीओ कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और कार्यालयों में अपने काम से पहुंचने वाले नागरिकों की वजह से यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक और अन्य वाहन यातायात में बाधा बनते हैं।
थाना प्रभारी मुकेश रानी ने वाहन चालकों को समझाया कि वे अपने वाहन निर्धारित पीली पट्टी के भीतर ही खड़े करें और सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने से दूसरे लोगों को परेशानी होती है और बाजार में जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों और बाजार में आने वाले नागरिकों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि बाजार में आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाना है। इसलिए सभी वाहन चालक चेतावनी को गंभीरता से लें, क्योंकि मंगलवार से नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें