फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त, विशेष अभियान चलाकर 85 वाहन चालकों के काटे चालान

Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 22 से 28 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहन चालकों के चालान काटे। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली बत्ती का अवैध इस्तेमाल करने, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा प्रेशर हॉर्न या बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों पर कार्रवाईकी गई। इनमें गलत लेन में वाहन चलाने के 34, लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल करने के 40, शराब पीकर वाहन चलाने के 9 और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के 2 मामलों में चालान शामिल रहे। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा किसी भी हालत में नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही यह भी बताया गया कि नियमों का पालन न करने से न केवल स्वयं की, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी खतरे में पड़ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें