फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध तरीके से पार्किंग करने वालों पर पुलिस सख्त

Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़कों के दोनों तरफ अवैध तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ अब यातायात पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत जो वाहन सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग वाले स्थान पर खड़े मिलेंगे, उनका चालान किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ऐसे वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। आवश्यक कार्रवाई के बाद ही वाहनों के मालिकों को उनके वाहन वापस किए जाएंगे।

गौरतलब है कि शहर में अंबाला रोड, करनाल और जींद रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से अवैध पार्किंग की जा रही है। सरकारी और निजी संस्थानों, दुकानों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आने वाले वाहन चालक सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार तो जाम करीब आधे-आधे घंटे तक लगा रहता है। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को केवल समझाकर इतिश्री कर दी जाती है। इससे एक बार तो पार्किंग सही हो जाती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर खराब हो जाती है।
विज्ञापन


शहर में सबसे अधिक अवैध पार्किंग करनाल रोड, अंबाला रोड, जींद रोड, छात्रावास रोड, सब्जी मंडी क्षेत्र, शहर के मुख्य तलाई बाजार व सर्राफा बाजार में होती है।

बाजार में तो सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने को भी रास्ता मुश्किल से मिल पाता है। गलियां तंग होने के कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा रहता है।

पुलिस की ओर से जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा। वाहनों के चालान करने और जब्त करने के अलावा वाहन चालकों को समझाया जाएगा कि वे सड़कों के बीच में वाहन खड़े न करें। अगर फिर भी कोई नागरिक नियमों का पालन नहीं करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, एसएचओ, यातायात थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें