कैथल। यह अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पी.एस.आई. शुभ्रांशु की टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्यौदा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कार्यक्रम में एसएचओ ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फेक कस्टमर केयर नंबर, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने “1930” साइबर हेल्पलाइन नंबर और साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया समझाई। संवाद