फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात सुधार के लिए पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 17 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। शहर और सीवन में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी उपासना के दिशा-निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई। इस अभियान के तहत बस स्टैंड के पास और करनाल रोड सहित शहर के कई स्थानों से सड़क पर रखे सामान को हटवाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकानदारों और रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकानदारों को समझाते हुए चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखा गया, तो संबंधित सामग्री जब्त कर ली जाएगी। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस अभियान में सहयोग करते हुए आश्वासन दिया कि वे आगे से सड़क पर सामान नहीं रखेंगे और प्रशासनिक कार्यों में पूरा सहयोग देंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, दुकानों के आगे सामान रखने और वाहनों की पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर में निर्बाध और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

उधर, सीवन में त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर पालिका सचिव दीपक कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका ने बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। नगर पालिका के लिपिक सुमित कुमार और बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दुकानदारों और रेहड़ीवालों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा था, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन रेहड़ीवालों के चालान किए और उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुमित कुमार ने कहा कि नगर की सुंदरता और सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए कोई भी व्यापारी या विक्रेता सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करे। उन्होंने बताया कि त्योहारों में लोगों की सुविधा के लिए बाजारों को खुला और व्यवस्थित रखना आवश्यक है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन


बलजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, तुरंत हटाया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी स्वच्छ और सुंदर सीवन नगर के निर्माण में सहभागी बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें