फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों का दिल्ली कूच देख पुलिस रही सतर्क

Fri, 09 Feb 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के तहत कैथल पुलिस सतर्क है। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न बिंदुओं भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी निरंतर सजगता के साथ कर्तव्य पालन करेंगे। वीरवार को भी पुलिस ने जांच-पड़ताल की। उधर, किसान नेताओं ने उन्हें रोकने के लिए नोटिस दिए जाने का आरोप लगाया है।

करनाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने कैथल एसपी उपासना के साथ वीरवार को कैथल के इंटर स्टेट नाकों की जांच और उचित दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस की ओर से व्यापक प्रबंधन किए गए हैं,
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में निरंतर सुदृढ कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए है, जो निरंतर रूप से पुलिस कंट्रोल रुम से स्थिति बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंधन कर लिया है। सभी डीएसपी व एसएचओ ग्रामीणों को बैठक कर समझाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। कानून व्यवस्था भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी, तथा पुलिस आम-जन के जान-माल तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सतर्क है।
विज्ञापन


कैथल में 10 पुलिस कंपनियां तैनात की गई है, जिनमें से पांच पुलिस कंपनी बाहर से बुलाई गई है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के पासपोर्ट तथा आर्म्स लाइसेंस भी रद्द हो सकते है। इस दौरान पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें