फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पार्ट टाइम काम का झांसा देकर ठगे 77 हजार रुपये

Thu, 30 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मोबाइल पर पार्ट टाइम काम करने का झांसा देकर अज्ञात आरोपियों ने एक युवक से 77 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजौंद निवासी राजबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि दो फरवरी को करीब 12 बजे उसके लड़के के पास मोबाइल पर एक मैसेज आया। उस मैसेज में लड़के को पार्ट टाइम जॉब के लिए कहा गया। साथ में दैनिक वेतन देने की बात हुई। उन्होंने पहले दिन लड़के को बोनस के तौर पर 895 रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अगली सुबह उनका दोबारा मैसेज आया और अपना अलग कदम बढ़ाने के लिए कहा। लड़के ने तुरंत काम के लिए हां कर दी। इस पर संदेश भेजने वालों ने कहा कि पहले उनके पास 1000 रुपये जमा करें और अपना कार्य करके भेज दें, वे उस जमा राशि के साथ उनका दिन का जितना भी कमाया हुआ छह से सात हजार रुपये उनको उसके खाते में ट्रांसफर कर देंगे। जब उसके लड़के ने रुपये भेजे तो उसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगने लगे।

आरोपियों ने उसके लड़के से 77 हजार रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें