फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्योहारों पर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
बाजार में बर्तन की खरीदारी करते हुए महिलाएं व युवती। संवाद
विज्ञापन
कैथल। त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और स्पेशल टीमों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबों, लॉज, धर्मशालाओं और अन्य संदिग्ध स्थानों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान वहां ठहरने वाले व्यक्तियों की पहचान और आवश्यक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर राइडर टीम, पीसीआर और क्यूआरटी लगातार गश्त करेंगी। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।

बाजार में बर्तन की खरीदारी करते हुए महिलाएं व युवती। संवाद

बाजार में बर्तन की खरीदारी करते हुए महिलाएं व युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें