संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में पुलिस युवाओं और लोगों को जागरूक कर लगातार नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही, मनीषा व सुमन व होमगार्ड गुरदेव को शामिल करके एक नशा जागरूकता टीम का गठन किया है।
डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने इसके साथ साथ सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने अपने अधिकार क्षेत्र में आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक कर रहे है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने एसपी उपासना के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत जहां पुलिस टीमों ने नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है, जिसके तहत पांच माह दौरान 44 नशा तस्करों को काबू किया है, वहीं खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं व आम जन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। अपने आप को नशे से दूर रखें और समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें व अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगाह रखने की हिदायत दी।
पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले, ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। नशा एक सामाजिक बुराई है व अपराधों की जड़ है। इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें, इलाके के नाम को रोशन करें। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से आमजन को नशा ना करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। कोई भी व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन शपथ लेकर अपना शपथ पत्र डाउनलोड कर सकता है। जिसके लिए https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugsabuse/ लिंक पर क्लिक करने के बाद आवश्यक जानकारी भरकर शपथ पत्र प्राप्त करें व इस अभियान में अपना योगदान दें।