फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिफ्ट देने के बहाने से बालियां, नकदी छीनी

Mon, 17 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिविल लाइन कैथल पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के कानों की बालियां व नकदी छीनने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को शिकायत में कैलरम की संतोष ने आरोप लगाया है कि वह मेहनत मजदूरी करती है। 15 जून को वह किसी काम के लिए कुरुक्षेत्र के लिए चली थी। वह बस के माध्यम से कैथल बस अड्डे पर सुबह 10 बजे पहुंच गई। वह बस अड्डा कैथल के बाहर रेहड़ी से सामान लेने के लिए आई थी। इतने में एक लड़का बाइक पर आया उसने पूछा कि ताई कहां जा रही है। उसने नमकीन पूरा गांव बतलाया तो आरोपी ने कहा कि वह भी वहीं पर जा रहा है। इस पर आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया बाद में वह उसे क्योड़क की तरफ एक जंगल में ले गया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की बालियां छीन ली व उसके एक हजार रुपये भी छीन लिए।

मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें