फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस जुटा रही जानकारी महिला का नहीं लगा सुराग

Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाना व सौंगल गांवों में रजवाहा में चार माह का भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। डॉक्टरी जांच में सामने आया है कि यह भ्रूण लड़के का था। जिसे किसी महिला ने अपनी पहचान छुपाते हुए नहर में फेंक दिया। इस संबंध में राजौंद पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी गर्भवती व डिलीवरी करवा चुकी महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ में दूसरे थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

नहाने के लिए गए युवाओं ने रजवाहा में देखा शव ः दो दिन पहले नहर में नहाने के लिए गए युवाओं को नहर में भ्रूण मिला। जैसे ही भ्रूण को देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण काे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजौंद थाना में केस भी दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि भ्रूण को तीन-चार दिन पहले ही नहर में फेंका गया है। भ्रूण का कुछ हिस्सा गला हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंगल निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि 11 मई को कुछ युवक राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल और भाना के बीच पड़ने वाली नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। शाम के समय उन्हें नहर में भ्रूण दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी थी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें