फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा और शराब तस्करों के ठिकाने पुलिस ने जांचे

Fri, 17 Apr 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार सुबह एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर गांव कल्लर माजरा और डेरा गरजा सिंह में नशा व शराब तस्करों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एसएचओ चीका एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव कल्लर माजरा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वहीं एसएचओ शहर थाना इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में दूसरी टीम ने डेरा गरजा सिंह में घरों और अन्य संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान पुलिस ने घरों, खाली प्लॉटों और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच की। यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर न रखे गए हों या कोई तस्कर गैरकानूनी रूप से रह तो नहीं रहा। पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और नशा तस्करों में भय पैदा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा व शराब के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से सहयोग की अपील पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आमजन को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें