फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 150 गुमशुदा लोगों को ढूंढकर पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अप्रैल माह के दौरान चलाए गए ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कैथल पुलिस ने कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने महज 25 दिनों के भीतर 150 गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढकर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया। इनमें 21 बच्चे और 129 वयस्क महिला और पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अभियान को पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया और गुमशुदा लोगों को सुरक्षित बरामद किया।

इसके अलावा पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भीख मांगने और बाल मजदूरी में लगे 15 बच्चों को भी छुड़ाया। इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनके परिवारों से मिलवाया गया जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने के साथ-साथ मानव तस्करी के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी या डायल 112 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि वह जिले में सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
सकुशल बच्चे को लौटाया
डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि गांव पाई निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसका 17 वर्षीय लड़का परिवार वालों की किसी बात से नाराज होकर 24 अप्रैल को घर से ट्यूशन पढ़ने की कहकर गया था लेकिन समय पर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन बंद मिले। इस बारे में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई। साइबर सेल व अन्य संसाधनों की मदद से 25 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे बच्चे को अमृतसर, पंजाब के एक होटल से सकुशल बरामद कर परिवारजनों को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें