फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हनीट्रैप मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Nov 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनीट्रैप मामले में संगतपुरा चौकी प्रभारी अनवर को निलंबित करने के बाद भी पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है। मामले में अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मामले में कोई और व्यक्ति शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक उपासना ने दी।

गौरतलब है कि सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव के व्यक्ति को ब्लैकमेल करके रुपये मांगने के मामले में 18 नवंबर को सिटी थाना में केस दर्ज हुआ था। व्यक्ति का आरोप था कि 12 नवंबर को उसके पास एक महिला की कॉल आई। वह महिला तीन-दिन तक उससे बार-बार फोन करके बात करती रही। महिला ने उसे 15 नवंबर की शाम को अर्जुन नगर कैथल में अपने घर बुला लिया।
विज्ञापन


महिला ने उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो बना लिया व 600 रुपये ले लिए। जब वह वहां से गया तो रास्ते में उसके पास उक्त महिला का फोन आया कि या तो वह छह लाख रुपये दे, नहीं तो वह दुष्कर्म का केस दर्ज करवा देगी। बाद में महिला तीन लाख रुपये में समझौता करने को राजी हो गई।

मामले में महिला के साथ संगतपुरा चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध थी, क्योंकि उसने महिला से मिलकर तीन लाख में समझौता करवाने की बात कही थी। चौकी इंचार्ज ने केस दर्ज किए बिना ही पीड़ित व्यक्ति के घर पुलिस की गाड़ी भी भेजी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


हनीट्रैप का शिकार हुए व्यक्ति ने अन्य पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए हैं। एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी मामले में संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें