फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच में जुटी पुलिस, मौत के कारणों नहीं लगा पता

Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शेरगढ़ गांव के सरपंच संदीप कुमार की संदिग्ध हालात में घायल होने से हुई मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी रही। पुलिस ने जींद रोड पर विभिन्न संस्थानों, दुकानों और मकानों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

इसके अलावा मार्ग पर पड़ने वाले रिहायशी क्षेत्र में भी लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का पुलिस ने प्रयास किया। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ-साथ लोगों से बातचीत भी की। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एक नवंबर को करवाचौथ के दिन गांव शेरगढ़ का सरपंच संदीप कुमार रात करीब 10 बजे बच्चों के लिए सामान लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। वहां पर गुलमोहर सिटी के पास संदिग्ध हालात में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे, जहां चार नवंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों पर सरपंच की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शेरगढ़ चौक जींद रोड जाम कर दिया था। वहां पहुंचे डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला था और सरपंच का संस्कार किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया तो वे फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें