फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैडमिंटन स्पर्धा में पुलिस को हराया

Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को पत्रकारों और पुलिस प्रशासन की टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों ने पुलिस को हरा दिया।

इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय बीरभान अपनी टीम के साथ मैच खेलने पहुंचे। उनके साथ शहर थाना प्रभारी बीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि पुलिस, पत्रकारों के स्वास्थ्य और संबंधों को मजबूत करने का एक बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस मुकाबले में पत्रकारों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम को 5-0 से हराया। इस मैच के रेफरी सुनील जांगड़ा रहे। मैच की शुरुआत में डीएसपी बीरभान ने दोनों टीमों को मैत्रीपूर्ण मैच खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कुल पांच मैच खेले जाएंगे जो 15-15 अंकों के होंगे। पहले मैच में पत्रकारों ने पुलिस टीम को 15-9 से हराया।

दूसरे और तीसरे मैच में भी पुलिस टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा, अंतिम दो मैचों में पुलिस टीम 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। मैच के अंत में डीएसपी बीरभान ने पत्रकारों की विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


इस मौके पर जयपाल रसूलपुर, प्रदीप ढुल, कुंज शर्मा, रविंद्र शांडिल्य, वीरेंद्र पूरी व ऋचा धीमान, एएसआई रमेश चंद, एएसआई मदन लाल एसए, सिटी थाना से हेड कांस्टेबल दीपक, सुरक्षा शाखा से हेड कांस्टेबल रजत सहित एक दर्जन के करीब पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें