फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवा संसद में बना पीएम तो दूसरा विपक्षी नेता

Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। शहीद विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराणा में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोई प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखा तो दूसरा विपक्षी नेता के तौर पर शामिल हुआ।

युवा संसद में राष्ट्रीय मुद्दे की गूंज रही। कुमारी कुसुम ने लोकसभा अध्यक्ष, मुस्कान उपाध्यक्ष, साहिल प्रधानमंत्री, रोहित गृहमंत्री, नीतू रक्षा मंत्री, पायल वित्त मंत्री, प्रिंस कृषि मंत्री, चेतना शिक्षा मंत्री एवं सुधा, शिवानी, मनीषा खुशी, नैंसी व पूनम ने विपक्षी नेता की भूमिका निभाई। बच्चों ने राष्ट्रीय हित के अनेक मुद्दे उठाए और संबंधित मंत्रियों ने बड़े उत्साह पूर्वक उनके जवाब दिए। ग्राम पंचायत बरोट के सरपंच ने 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने सभी बच्चों एवं स्टाफ व कार्यक्रम में आए गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में इस प्रकार की ज्ञानवर्धक और रोचक प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जाएगी, ताकि बच्चों का उचित मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके और वह जीवन में सफल हो सके।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, गीता रानी नोडल अधिकारी युवा संसद कार्यक्रम, संजय कुमार, गुरुदत्त, संजीव कुमार, रितु वाला, अंजू बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें