फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस-सीआरपीएफ का फ्लैग मार्च

Fri, 30 Aug 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूंडरी क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि चुनाव को भय रहित वातावरण में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए आम जनता को बिना किसी डर के अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था का पालन न करने या शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों को जागरूक किया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में भय की भावना खत्म करना था। साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च में थाना पूंडरी पुलिस के एसआई रामबीर सिंह, चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र कुमार, सीआरपीएफ के जवान व पुलिस के जवान शामिल रहे। एसपी ने कहा कि यह फ्लैग मार्च प्रत्येक गांव में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें