फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में प्रचार सामग्री लगाने के लिए स्थान निर्धारित

Fri, 30 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों के लिए जनसभा, रैली, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 91 हजार 881 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख एक हजार 167 पुरुष, 90 हजार 712 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं बूथ की बात करें तो पूंडरी विधानसभा में 184 बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 171 गांवों में तथा 13 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इन सभी
विज्ञापन


बूथों पर आधारभूत जरूरतें सुनिश्चित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि नगर पालिका पूंडरी की सीमा में बैनर होर्डिंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें नजदीक सामुदायिक केंद्र, पाई गेट, पूंडरी, नजदीक इंडोर आउटडोर स्टेडियम पूंडरी, नजदीक सामुदायिक केंद्र पाई रोड पूंडरी, नजदीक गोशाला हाबड़ी रोड पूंडरी, नजदीक गुगामाड़ी, पाई रोड पूंडरी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। सभी क्षेत्रों के लिए एक-एक टीम सहायक खर्च पर्यवेक्षक, एक-एक टीम लेखा संबंधित, चार-चार टीमें वीडियो सर्विलांस, एक-एक टीम वीडियो व्यूविंग, तीन-तीन टीम फ्लाइंग स्कवायड बनाई गई है। इसी प्रकार गुहला के लिए आठ स्टेटिक सर्विलांस गठित की गई हैं। कैथल, कलायत, पूंडरी विधानसभा के लिए छह-छह टीमें स्टैटिक सर्विलांस गठित की गई हैं।

गांव
होर्डिंग / जनसभा का स्थान


अहमदपुर
रोड़ चौपाल

बदनारा
परशुराम चौक

बाकल
शामलाती चौपाल

बरसाना
पुरानी चौपाल

भाणा
रामलीला मैदान

बुच्ची
कल्याणिया चौपाल

डीग
सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर के पास

डुलयाणी
ग्राम सचिवालय

दुसैण
सामुदायिक केंद्र

फतेहपुर
अनाज मंडी

हाबड़ी
गुरुद्वारे के पास

हजवाना
बाबा खेड़ा वाली चौपाल

जांबा
नीम वाली चौपाल

जटहेड़ी
मेन चौपाल

करोड़ा
अनाज मंडी

खेड़ी सिकंदर
चतरू चौपाल

मोहना
रोड़ चौपाल

मुन्नारेहड़ी
पंचायत घर

पाई
रामलीला ग्राउंड

पिलनी
बाबा देवीदास ग्राउंड

रमाना-रमानी
मेन चौपाल

रसीना
डिंगा पट्टी चौपाल

सांच
मैहला पट्टी चौपाल

सिरसल
रोड़ चौपाल

टयोंठा
रामलीला ग्राउंड के पास चौपाल

कुकरकंडा
शिव मंदिर के पास खाली जगह

आहूं
बस स्टैंड रसीना अड्डा

बंदराना
सुखराम बड़ी चौपाल

बरोट
राजपूत चौपाल

बेगपुर
गुर्जर चौपाल

चंदलाना
बंगला चौपाल

चुहड़माजरा
रामलीला ग्राउंड

डंडवाना
जरनल चौपाल

धेरडू
ग्राम सचिवालय

ढांड
अनाज मंडी व खेड़ा चौपाल

जडौला
बुखारा भवन

जाजनपुर
जरनल चौपाल

कौल
ग्राम सचिवालय

खेड़ी मटरवा
सामुदायिक केंद्र

खेड़ी रायवाली
वृद्धाश्रम

खेड़ी साकरा
बीसी चौपाल

म्यौली
खेल स्टेडियम

पाबला
जनरल चौपाल

पबनावा
वोदला चौपाल खेल स्टेडियम

फरल
ग्राम सचिवालय

पोबाला
वाल्मीकि चौपाल

रसुलपुर
ग्राम सचिवालय

रावणहेड़ा
वाटर सप्लाई के पास ग्राउंड

साकरा
सामुदायिक केंद्र

सलीमपुर मदूद
जरनल चौपाल

संगरौली
अंबेडकर भवन व वीकेसी सैंटर

सोलूमाजरा
जरनल चौपाल

टीक
सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें