फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने जांचे होटल, ढाबे, लॉज, धर्मशालाएं

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस की ओर से होटल, ढाबे, लॉज, धर्मशालाओं व अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत शपथ ली।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया स्वतंत्रता दिवस पर जिला व ग्रामीण स्तर तक के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर करीब 600 कर्मचारी विभिन्न बिंदुओं पर ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आमजन से अपील की कि किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना बिना किसी देरी के किसी भी माध्यम से पुलिस को दें। समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में आमजन अपना सहयोग दें। इस दौरान मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत सभी थाना व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए वतन पर मर मिटने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें