फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने का झांसा दे 65.72 लाख ठगे

Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कंपनी का सदस्य बनाने और उसी के जरिये विदेश भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने राजौंद के कुछ लोगों से 65 लाख 72 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजौंद निवासी रामकरण उर्फ प्रमोद राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुजरात निवासी प्रोपराइटर भरत कुमार दलवाड़ी, चंडीगढ़ निवासी सुनील कुमार वर्मा, कैथल निवासी करनैल सैणी व गुजरात के विपिन जोशी ने फर्जीवाड़ा करके आर्मा आई लाइट ग्लोबल ट्रेड नाम की एक कंपनी बना ली। आरोपियों ने कई जगह सेमिनार किए व ऑनलाइन विज्ञापन भी दिए। उन्होंने राजौंद में आकर भी सेमिनार किया व बताया कि कोई भी व्यक्ति कंपनी में पैसे लगाता है और अपने नीचे और सदस्य कंपनी में जोड़ता है तो थोड़े ही समय में तीन से चार गुणा मुनाफा मिलता है और विदेश भी भेजा जाता है।
विज्ञापन

आरोपियों ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपने नीचे जितने अधिक व्यक्तियों को जोड़ेगा, उसको पांच प्रतिशत अतिरिक्त बोनस व कंपनी में एक रैंक भी दिया जाएगा। रैंक के हिसाब से प्रतिमाह सदस्य के खाते में डॉलर डाले जाएंगे। साथ ही सदस्यों को विदेशों में टूर वीजा पर भेजा जाएगा। आरोपियों ने उनका विश्वास जीतने के लिए थाइलैंड टूर पर भी भेजा और कहा कि अगला टूर दुबई का है। उसके बाद कंपनी की तरफ से सबको अमेरिका का वर्क परमिट दिलवाया जाएगा। वहीं काम भी दिलवाया जाएगा।
इस तरह से झूठे सब्जबाग दिखाकर आरोपियों ने उसे व उसके कई साथियों को कंपनी का सदस्य बना लिया और कंपनी में लाखों रुपये लगवा लिए, लेकिन जब कंपनी से उनके बैंक खाते में राशि नहीं आई तो आरोपियों ने आश्वासन दिया कि कंपनी का सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है, जल्द राशि आ जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह से तीन महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें आश्वासन देने में लगे रहे। उनका वीजा लगवाने का झांसा देकर उनसे पासपोर्ट भी ले लिए। बाद में आरोपियों ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही पासपोर्ट वापस दिए हैं। आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उनसे 65 लाख 72 हजार रुपये हड़प लिए हैं। अब धनराशि व पासपोर्ट मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें