फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो वांछित अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो वांछित अपराधी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2020 दौरान लड़ाई के मामले में वांछित अपराधी डेरा राय सिख कांगथली निवासी मंगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर 27 मई 2020 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रसूलपुर में एक व्यक्ति पर हमला करके चोटें मारने का आरोप है। आरोपी मंगत जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आठ अगस्त 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में आरोपी प्रताप गेट कैथल निवासी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे 18 सितंबर 2024 को पीओ घोषित किया था। पुलिस मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें