कैथल। डिफेंस कॉलोनी के मकान में ताला तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी अफगान पट्टी कैथल निवासी मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कॉलोनी निवासी गीता की शिकायत के अनुसार उसका पति जिले से बाहर ड्यूटी पर था। वह बच्चों सहित पटियाला दवाई लेने के बाद मायके चली गई। तीन अप्रैल की सुबह पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। अपना घर संभालने पर मकान से दो एलसीडी, मोबाइल, एक कड़ा चांदी का व कुछ नकदी चोरी मिली। मामले पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी मंजीत किसी अन्य मामले में जिला कैथल जेल बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद