संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नामित अपराधियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में आरोपी डोगरा गेट कैथल निवासी आशू को काबू कर लिया। आरोप पर 23 अगस्त 2021 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना शहर निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करके जान से मारने की धमकी देने का आरोपी है।
इस मामले में आरोपी जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में चार जनवरी 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में वर्ष 2019 के चेक बाउंस मामले में पीओ आरोपी चीका निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत ने नौ फरवरी 2024 को पीओ घोषित किया था। पुलिस मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।