फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चूरापोस्त सहित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 450 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक आरोपी काबू किया है। यह कार्रवाई हरनौली चौकी की पुलिस ने की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी हरनौली पुलिस प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम सुबह के समय गश्त दौरान बाऊपुर अनाज मंडी कमहेड़ी रोड पर मौजूद थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाऊपुर अनाज मंडी कमहेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर ली। वहां आए संदिग्ध ट्रक को रुकवा कर ट्रक चालक संदिग्ध सुंदर बस्ती पातड़ा पंजाब निवासी गुरपाल सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान ट्रक की ड्राइवर सीट के पीछे से एक पॉलीथिन से 450 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में केस दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें